कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में शनिवार को तहसीलस्तर पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कई तहसीलों में समाधान दिवस में डीएम सहित वरिष्ठ अफसरों के नहीं पहुंचने से शिकायत निस्तारण की महजखाना पूरी हुई। अफसरों ने लोगों की शिकायतें सुनने के बाद उनके प्रभावी निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर सभी छह तहसीलों में पहुंचे 466 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें 19 का मौके पर निस्तारण कराने का दावा किया गया। समाधान दिवस में नहीं पहुंचे डीएम व एसपी

भोगनीपुर में डीएम और एसपी नहीं पहुंचे पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में डीएम व एसपी के नहीं पहुंचने से एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह ने जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं। नोनापुर के कमल सिंह आदि ने अन्ना गोवंश से फसलों को हो रहे नुक...