Kanpur News: सावन के पहले सोमवार को करिए बाबा अमरनाथ के दर्शन
कानपुर, जुलाई 29 -- Kanpur News: कानपुर। बाबा अमरनाथ का दीदार इस बार बहुत कम भक्तों कर पाए लेकिन कानपुर के भक्तों के पास बाबा शिव के दर्शन करने का एक मौका है। इस बार सावन मास के पहले सोमवार को पशुपतिनाथ मंदिर में बाबा अमरनाथ का भव्य शृंगार होगा। शेषनाग झील से मंगाया गया जल भी अर्पित किया जाएगा। मंदिर प्रशासन की तरफ से चल रही तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। शिव भक्त मनीष रस्तोगी ने बताया कि बाबा अमरनाथ के दर्शन कराने के लिए केसा कॉलोनी, चंद्र विहार स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पिछले 45 दिनों से तैयारी चल रही है। तीस कारीगर पंडाल को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में बाबा बर्फानी के 12 फीट के स्वरूप का दर्शन भक्तों को होगा। इसके अलावा इतने ही फीट का पहाड़ स्वरूप मंदिर के ऊपर बनाया जा रहा है। तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.