कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सीबीएसई समेत अन्य बोर्डों का मुकाबला करने का दम भर रहे यूपी बोर्ड में अब साल दर साल परीक्षार्थियों की संख्या घट रही है। जनपद में बीते तीन सालों में जिले में परीक्षार्थियों की संख्या घट रही है। यूपी बोर्ड के लिये इस बार 47674 अभ्यर्थी पंजीकृत हुये हैं। हालांकि 15 अक्टूबर को नामावली के अंतिम रुप लेने के बाद सही संख्या सामने आयेगी। यूपी बोर्ड भले ही समय से परीक्षा कराने के साथ जल्द रिजल्ट का दावा कर रहा हो, लेकिन परीक्षा से पहले पठन पाठन की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके कारण यूपी बोर्ड के प्रति विद्यार्थियों का रुझान कम हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद यहां अब यूपी बोर्ड छोड़कर बच्चे सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। रिजल्ट में प्रतिशत के...