Kanpur News: सार्थक जीवन जीने के लिए प्रेरित करें
कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव ने रविवार को मर्चेंट चैंबर हॉल, सिविल लाइन्स स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में 'यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यू' (सार्वभौमिक मानवीय मूल्य) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को अपनी आंतरिक इच्छाओं को समझने और जीवन को केवल काटने के बजाय सार्थक ढंग से जीने की दिशा में प्रेरित करना था। मुख्य वक्ताओं में डॉ. पंकज सिंह, मनीष तिवारी, गणेश बागड़िया ने विचार रखे। अध्यक्ष रोटेरियन नित्या चावला, देव केसरवानी, संजय श्रीवास्तव, आशीष, आरके बाजपेयी, कमला प्रसाद श्रीवास्तव, सविता, आरती, रश्मि, जॉय, उत्तम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.