Kanpur News: सामूहिक विवाह में 93 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
कानपुर, अक्टूबर 30 -- Kanpur News: बिधनू, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भीतरगांव ब्लॉक के एक निजी गेस्ट हाउस में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें पंजीकृत 108 जोड़ों में से 93 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। गेस्ट हाउस परिसर में बने पंडाल में 85 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया, जबकि अलग-अलग कमरों में आठ जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। हर जोड़े पर एक लाख रुपये खर्चजिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें 64 हजार रुपये की आर्थिक सहायता कन्या के बैंक खाते में ऑनलाइन भेजी जाती है। इसके अलावा 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है। शेष 15 हजार रुपये प्रति जोड़े के हिसाब से भोजन, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.