Kanpur News: सान्वी ओमर व अंकिता त्रिवेदी बनीं चैम्पियन
कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता सिविल लाइंस स्थित सीडलिंग एकेडमी में रविवार को ब्रिलियंट माइंड चेस नेक्सस रैपिड चेस टूर्नामेंट संपन्न हुआ। इसमें अंडर-13 और अंडर-19 वर्ग के साथ विभिन्न आयु वर्गों में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-13 बालिका वर्ग में सान्वी ओमर ने चार अंक लेकर पहला, समृद्धि वर्मा तीन अंकों के साथ दूसरे और मायरा गुप्ता तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में एमडी जैदान ने पांच अंक प्राप्त कर पहला, आरव कुमार सिंह चार अंकों के साथ दूसरे और अर्नव गुप्ता चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में अंकिता त्रिवेदी ने चार अंक लेकर पहले, आध्या मिश्रा और श्रेया सिंह ने भी चार-चार अंक जुटाए, लेकिन टाईब्रेक के आधार पर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.