Kanpur News: साधन सहकारी समिति का 9.30 लाख से होगा कायाकल्प
कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। क्षेत्र की गहलौं साधन सहकारी समिति के भवन का 9.30 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प कराया जाएगा। विधि-विधान से भूमिपूजन के बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। भवन की मरम्मत होने से किसानों में खाद-बीज सहित अन्य सुविधाएं बेहतर ढंग से मिलने की उम्मीद जगी है। अरिमलन्याई बाजार स्थित साधन सहकारी समिति की अध्यक्ष रमा सिंह ने बताया कि करीब 45 वर्ष पहले किसानों को खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समिति की स्थापना की गई थी। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण भवन जर्जर हो चुका है। बरसात के दौरान छत से पानी टपकता है। वहीं दरवाजे और दीवारों का प्लास्टर भी खराब हो गया है। इससे समिति में आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि भवन की स्थिति सुधारने के लिए दो वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.