कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर। वीएसएसडी कॉलेज में चल रही छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की अंतरमहाविद्यालयी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरसहाय कॉलेज ने जागरण कॉलेज को तीन विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में केआईटी के अनुपस्थित होने पर एलेन हाउस कॉलेज को वॉकओवर मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए जागरण कॉलेज ने 20 ओवर में 115 रन बनाए। टीम की ओर से अनुग्रह ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में हर्ष ने चार, सार्थक व हर्षित ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी हरसहाय कॉलेज ने अक्षय पांडेय की 76 रन की पारी की बदौलत सात विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम ने तीन गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। गेंदबाजी में तनय ने तीन और नमन ने दो विकेट लिए। इससे पहले मैच का शुभारंभ प्रो. पंकज पांडेय, प्रो. सं...