कानपुर, अक्टूबर 30 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता एक दिन पहले क्षेत्रीय कमेटी में आईटी सेल के पदाधिकारियों की जारी सूची को लेकर मची उठापटक पूरी तरह शांत नहीं हो पाई थी कि शुक्रवार को भाजपा उत्तर जिले के अध्यक्ष अनिल दीक्षित को लेकर सोशल मीडिया पर व्हाट्सऐप चैट वायरल हो रही है। इसमें भाजयुमो उत्तर जिलाध्यक्ष बनाने के नाम पर सात लाख रुपये की डील की बात व्हाट्सऐप चैट में की जा रही है। इसमें यह भी कहा है कि जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल चैट की पुष्टि नहीं करता है।सोशल मीडिया पर वायरल व्हाट्सऐप हो रही चैट के बाबत जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन प्रदेश कार्यसमिति बैठक में होने की वजह से बात नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: भा...