कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: मंगलपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहकारिता विभाग में वित्तीय अनियमितता और गबन का एक गंभीर मामला उजागर हुआ है। जनपद के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के आदेश पर बीओ पैक्स लक्ष्मणपुर पिलख के कैडर सचिव मुकेश गुप्ता के विरुद्ध 7,12,068 रुपये की धनराशि के गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉरलेंस नीति के बाद भी भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो पा रहा है। ऐसा ही एक मामला 7 लाख रुपये के गबन का सामने आया है। इसमें आरोप है कि सचिव ने उक्त धनराशि का भुगतान समय पर नहीं किया और न ही निर्देश के बावजूद इसे जमा कराया गया। इसके बाद कार्यालय के आदेश पत्रों के माध्यम से लगातार निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर, उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मनोज कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश...