Kanpur News: साढ़ हत्याकांड का एक आरोपी मुठभेड़ में दबोचा
कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: कानपुर। साढ़ में घर में घुसकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। आरोपी मृतक के घर से लूट की बाइक के साथ पकड़ा गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। साढ़ में खेत में घर बनाकर रह रहे मुमताज के घर में घुसकर उसके चचेरे भाई रानू ने दोस्त आशीष के साथ मिलकर पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में रविवार रात पुलिस ने साढ़ के दरगाही पुल के पास दूसरे आरोपी आशीष को चेकिंग के दौरान रोका तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैरों में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वही मुख्य आरोपी सोहेल उर्फ रानू की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.