Kanpur News: साझे की दीवार बनी युवक की मौत की वजह
कानपुर, अक्टूबर 5 -- Kanpur News: कानपुर देहात/शिवली, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के जुरावरपुर गांव में साझे की दीवार को लेकर चचेरे भाइयों के बीच चल रही रंजिश युवक की मौत की वजह बन गई। छोटी सी बात को लेकर निर्मता व क्ररतापूर्वक हुई घटना से हर कोई क्षुब्ध दिखा। इतना ही नहीं आरोपितों के प्रति लोगों में आक्रोश दिखा। जुरावरपुर गांव निवासी पैतीस साल के रामसनेही से उसके चचेरे भाई रामस्वरूप का साझे की दीवार को लेकर रंजिश चल रही थी। रविवार शाम को रामस्वरूप ने अपनी पत्नी रामकुमारी,पुत्र अंकुश,पुत्री तन्नू, प्रिया व रीना के साथ एकराय होकर लाठी डंडो से निर्ममता पूर्वक पीटकर रामसनेही को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना से लेकर ग्रामीणों में आरोपितों के प्रति खासा आक्रोश है। सोमवार को गांव में सन्नाटा पसरा मिला। गांव में मौजूद महिलाओं व ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.