Kanpur News: साउथ सिटी में मेट्रो दौड़ने को तैयार, बस हरी झंडी मिलने का इंतजार
कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर। साउथ सिटी के लिए मेट्रो पूरी तरह से तैयार है। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि कॉमर्शियल संचालन की तैयारियां पूरी हैं। अब बस इस सेक्शन के लोकार्पण का इंतजार है। वहीं, कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो चलने का इंतजार कर रहे दक्षिणी शहर के लोग दीवाली तक इसके चलने की उम्मीद जता रहे हैं। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की टीम ने इस सेक्शन पर 27 से 29 जून तक तकनीकी निरीक्षण किया था। इसके करीब चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन यात्री सेवाएं शुरू नहीं हो सकी। यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) पंचानन मिश्र ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो चलाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिस दिन संचालन शुरू करने का निर्देश मिलेगा, उसके अगले दिन से यात्री सेवा शुरू करा दी जाएगी। हालांक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.