Kanpur News: साइबर ठग से वापस कराए 1,04, 559 रूपये
कानपुर, नवम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ गाव के रहने वाले प्रमोद कुमार पुत्र रमेश बाबू की मेल आईडी हैक कर साइबर ठग ने 5 अक्टूबर 2026 को उसके खाते से एक लाख 4 हजार 559 रुपये पार कर दिए थे। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर के साथ ही डेरापुर थाने की साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर डेरापुर नीलेश कुमारी ने बताया कि साइबर ठग का खाता फ्रीज कराने के बाद पीड़ित के ठगे गए सभी रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए गए। रविवार को रुपये वापस होने की स्लिप पीड़ित को उपलब्ध करा दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.