कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: रूरा। संवाददाता रूरा थाना क्षेत्र के वीरपुर नकसिया गांव निवासी गुलाब सिंह के फोन पर लिंक भेजने के बाद साइबर ठग ने 10 मार्च को दो बार में तीस हजार रुपये उसके खाते से पार कर दिए थे। पीड़ित ने साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के साथ रूरा थाने की साइबर डेस्क में शिकायत दर्ज कराई थी। एसओ रूरा सुधीर भारद्वाज ने बताया कि बैक खाते का डेबिट फ्रीज कराने के बाद ठगे गए रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...