कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: रूरा संवाददाता। जिले में साइबर अपराधियों का नेटवर्क पुलिस के जागरूकता अभियान पर भारी पड़ रहा है। साइबर ठगों ने रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव के रहने वाले एक ट्रांसपोर्टर का फोन हैक कर उसके खाते से चार लाख 40 हजार रुपये पार कर लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराई। सिठमरा निवासी रामसेवक शर्मा ट्रांसपोर्टर हैं। रूरा स्थित एचडीएफसी बैंक में उनका खाता है। उन्होने बताया कि 13 अगस्त से 19 अगस्त के बीच उनका फोन साइबर ठगों ने हैक कर लिया था। इसके बाद ठगों ने उनके खाते से 4 लाख 40 हजार रुपये पार कर लिए। जानकारी होने पर रामसेवक ने साइबर हेल्प लाइन नंबर के साथ ही रूरा थाने पहुंचकर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। एसओ रूरा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर छानबीन की जा रही है। साइबर ठग का खा...