Kanpur News: सांड़ ने बुजुर्ग को पटका, इलाज के दौरान मौत
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कस्बे के सदर बाजार में लाठी मारने से पलटे एक सांड ने एक बुजुर्ग को सीगे से उठाकर पटक दिया। इससे पह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन उनको मेडिकल कालेज ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए तो कोहराम मच गया। अकबरपुर कस्बे के सदर बाजार में रहने वाले साठ साल के रामजीवन उर्फ लिद्दड़ बुधवार को बीड़ी लेने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह शंकर दयाल चौक के पास चबूतरे किनारे बैठकर बीड़ी पीने लगे। इसी बीच वहां से निकल रहे एक सांड़ पर उन्होने लाठी मार दी। लाठी लगने के बाद पलटे सांड़ ने उनको सीगों पर उठाकर पटक दिया। सांड़ के इस अचानक और हिंसक हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड़ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.