Kanpur News: सांड़ के हमले में घायल किसान की चली गई जान
कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। अन्ना गोवंश फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों पर हमला कर जान ले रहे है। थाना क्षेत्र के दशहरा गांव में सांड़ के हमले में घायल किसान की इलाज दौरान गुरुवार सुबह कानपुर में मौत हो गई। इसकी जानकारी गांव पहुंचते ही परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। दशहरा गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेन्द्र पाल सिंह बैंक से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में ही निवास कर रहे थे। शनिवार शाम को वह मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रहे थे। इसी बीच अन्ना सांड़ ने उन पर हमला कर दिया था। इससे वह गंभीररूप से घायल हो गए थे। सीएचसी रसूलाबाद से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर होने पर परिजन उनका कानपुर में इलाज करा रहे थे। गुरुवार सुबह इलाज दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी गांव पहुंचते ही उनके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.