Kanpur News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
कानपुर, जुलाई 6 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 41वें दीक्षांत समारोह सप्ताह के तहत आयोजित दीक्षोत्सव-2026 में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम में लोक संगीत, लोकनाट्य एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्टूडेंट्स काउंसिल एवं हॉबी क्लब काउंसिल के संयुक्त प्रयास में कराया गया। प्रतियोगिता में विवि परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति, देशभक्ति और सांस्कृतिक विरासत की सजीव झलक प्रस्तुत की। पूरा ऑडीटोरियम हर प्रस्तुति के बाद तालियों से गूंजता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.