Kanpur News: सांसद से गुहार, छठ पर कानपुर में हो सार्वजनिक अवकाश
कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर। रमेश अवस्थी से छठ पर्व पर कानपुर में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की गुहार सांसद लगाई गई है। केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष और भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को सांसद से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। सांसद को ज्ञापन देने के बाद संगठन ने विधायक सुरेंद्र मैथानी को भी ज्ञापन सौंपा। दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि इस महान लोक आस्था के पर्व छठ पूजा पर कानपुर में अवकाश घोषित कराने के लिए शासन स्तर पर प्रभावी प्रयास करेंगे। ज्ञापन देने वालों में बिल्लू सिंह, अभिमन्यु यादव, घनश्याम, श्यामू सिंह, अजय, करन, रितेश और सोनू आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.