Kanpur News: सांसद ने वाहन चालान माफ करने की सीएम से की मांग
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर। निजी और व्यावसायिक वाहनों के चालान माफ करने की मांग को लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। उत्तर प्रदेश श्रमिक बस्ती महासंघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित ने पहले सांसद के माध्यम से यह मांग उठाई थी। डॉ. दीक्षित के मुताबिक, सांसद ने प्रदेश के ट्रांसपोर्ट उद्योग की स्थिति को देखते हुए महासंघ की मांग का समर्थन किया। उन्होंने पूरे प्रदेश में निजी और व्यावसायिक वाहनों के चालान माफ करने तथा आदेश को प्रभावी ढंग से लागू कराने का आग्रह किया। डॉ. दीक्षित ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि इस कदम से ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और आम जनता को राहत मिल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.