कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: सरसौल। सिकटिया गांव में रविवार दोपहर पंचर की दुकान में लेटे युवक को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शकील अहमद पुरवामीर पेट्रोल पंप के पास अख्तर की दुकान में लेटा था। दोपहर करीब 12 बजे जहरीले सांप ने उसके सिर पर डस लिया। परिजन उसे सरसौल सीएचसी ले गए, जहां से हैलट रेफर किया गया। हैलट में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। वे शव लेकर कई निजी अस्पतालों में जांच कराते रहे और फिर झाड़-फूंक के लिए रात 10 बजे तक कानपुर से फतेहपुर तक भटकते रहे, लेकिन जान नहीं बच सकी। शकील पांच भाइयों में तीसरा था, अविवाहित था और प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...