Kanpur News: सांड से टकराई कार, दो लोग घायल
कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: पुखराया। मूसानगर थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव के सोनेलाल कार से गांव की ही मुन्नी देवी पत्नी गंगाराम के साथ पुखरायां आ रहे थे। रास्ते में मुगल रोड पर गौर गांव के पास अचानक भागकर सड़क पर आए सांड से तेज रफ्तार कार टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार महिला सहित दोनों लोग घायल हो गए। उनको गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। यहां मौजूद डॉ. आरती सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- पहले पेज के लिएः-एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़न्त में डीएफओ इटावा, उनके चालक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.