Kanpur News: सहायकों के जरिये लेखपाल कराते हैं काम का सौदा
कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: रसूलाबाद। रसूलाबाद तहसील में तैनात लेखपाल के सहायक द्वारा पैमाइश के नाम पर किसान से रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप की स्थिति है। हालांकि प्रशासन लेखपाल के बचाव में लगा हुआ है। बताया गया कि तहसील में तैनात लेखपालों के सहायक के रुप में दर्जनों लोग तहसील भवन के अलावा क्षेत्र में हर समय मौजूद रह रहे हैं। दो दिन पहले रसूलाबाद तहसील में तैनात एक लेखपाल कार की अगली सीट पर बैठे हुए और पीछे सीट पर लेखपाल का सहायक एक किसान से रुपये लेकर गिनते हुये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसमें जमीन पैमाइश के नाम पर रुपये लेने की बात भी सामने आ रही थी। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार उस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने लेखपाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। वहीं गोपालपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.