Kanpur News: सहकारिता की योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से करें
कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम कपिल सिंह ने पैक्स कंप्यूटरीकरण, नवगठित सहकारी समितियों के गठन एवं उनकी प्रगति, भंडारण योजना के तहत गोदाम निर्माण, पैक्स उन्नयन योजना तथा पैक्स सोलराइजेशन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। योजनाओं की प्रगति का आकंलन करते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सहकार से समृद्धि के पांच वर्ष प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.