Kanpur News: सविता महासभा की जिला इकाई का गठन
कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कानपुर। बर्रा बाईपास स्थित गेस्ट हाउस में सविता महासभा उत्तर प्रदेश की कानपुर जिला इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्रदेश अध्यक्ष प्रो. मिथिलेश सिंह सविता ने महर्षि सविता ऋषि, भारत माता और संगठन के संस्थापक स्व. डॉ. वीएल विशारद के चित्र पर माल्यार्पण कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। जिला अध्यक्ष अंजनी सविता, महासचिव रविकेश सविता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, उपाध्यक्ष दिवाकर शर्मा, सचिव अजय बाली, कोषाध्यक्ष अरविंद सविता समेत अन्य पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान पार्षद दिनेश बाबा, राजकिशोर श्रीवास्तव, कैप्टन दिलीप सविता, श्रीराम सविता, विनोद प्रजापति आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.