Kanpur News: सर्विस रोड पर कीचड़ के बाद धंसी सड़क
कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बे में अकबरपुर मार्ग स्थित ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर जिम्मेदारों की लापरवाही राहगीरों और वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है। हाल ही में सड़क के खतरनाक गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदारों ने वहां केवल मिट्टी डलवा दी थी। रात में हुई तेज बारिश के कारण मिट्टी पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गई, जिससे पूरी सड़क फिसलन भरी और खतरनाक हो गई। कीचड़ और जलभराव के कारण सड़क से गुजर रहे कई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए और चोटिल हो गए। इसी बीच वहां से निकल रही ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया अचानक धंसी हुई सड़क में गहरा धंस गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बारिश में फिर धंसी जाजमऊ-सर्किट हाउस रोड, आक्रोश भारी ट्रॉली फंस जाने के कारण मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। सर्विस रोड पर दोनों ओर वाहनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.