कानपुर, जुलाई 27 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवादादाता। जनपद में बारिश के बाद जहरीले सांपों का खतरा बढ़ता जा रहा है। शिवली कोतवाली क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के रहने वाले आठ वर्षीय मासूम बच्चे की सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। परिजन उसको गंभीर हालत में उपचार के लिए कानपुर ले गए। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।ग्राम ककरदही के मजरा गंभीरपुर के रहने वाले राजेश गौतम का आठ वर्षीय पुत्र राज गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सांप के डसने से मासूम की मौत रविवार को घर में सोते समय सर्पदंश से उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसको गंभीर हालत में सीएचसी बारा सिरोही कल्यानपुर कानपुर ...