कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: कानपुर देहात। बारिश में जहरीले सापों का खतरा बढ़ता जा रहा है। डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी की मडैया गांव की सात साल की एक बच्ची की सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। परिजन उसको गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम कांधी की रहने वाली सात वर्षीय खुशी बुधवार रात में घर के अंदर लेटी थी। मध्यरात्रि में सोते समय सर्पदंश से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां से परिजन उसको झाड़-फूंक कराने के लिए अपने साथ ले गए। इससे उसकी हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। गुरुवार दोपहर में परिजन उसको फिर से मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए...