Kanpur News: सर्पदंश से एक और किसान की गई जान
कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। बारिश के बाद जहरीले कीड़ों का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कहिंजरी गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग किसान कूडा फेंकने गए थे। वहां सर्पदंश से उनकी हालत बिगड़ गई। सीएचसी रसूलाबाद से रेफर होने के बाद परिजन उनको कानपुर ले गए। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कहिंजरी खुर्द के मजरा पोआ के रहने वाले साठ वर्षीय किसान शिव बहादुर सिंह शनिवार सुबह घर से कूड़ा फेंकने के लिए गांव किनारे गए थे। वहां गोबर के ढे़र के पास अचानक सर्पदंश से उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होते ही परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद लाए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सर्पदंश की अलग अलग घटनाओं में तीन की मौत यहां मौजूद डॉ. ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको कानपुर रेफर कर दिया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.