Kanpur News: सर्दी के दस्तक देते ही शुरू हो गई रजाई गद्दे की तैयारी
कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सर्दी की दस्तक के साथ रजाई-गद्दा बाजार में गर्माहट आने लगी है। बाजारों में रजाई-गद्दे की फर्द बेचने वाली दुकानें गुलजार होने लगी हैं। इसके साथ ही रुई धुनाई की मशीनों में भी काम शुरू हो गया है। लोग क्षमता क अनुरूप कीमत की राजाइयों की फर्द खरीद कर उनको तैयार कराने में जुट गए हैं। जिले में मौसम के करवट बदलने तथा सर्दी की दस्तक होते ही लोगों ने रजाई-गद्दे तैयार कराना शुरू कर दिया है।अकबरपुर, रूरा, झींझक, शिवली, भेवान, नवीपुर, बाघपुर, कहिंजरी आदि स्थानों पर रजाई-गद्दे की फर्द बिक्री की दुकानें सज गई हैं। वहीं धुनाई मशीनें भी रजाई गद्दों की भराई के लिए तैयार हो गई हैं। इस समय बाजार में सौ रुपये से लेकर 250 रुपये कीमत में रुई उपलब्ध है। इसमें बिनौरा 250 रुपये किलो,छाजन रूई 220 रुपये किलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.