कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: सरसौल। वृहद गोसंरक्षण केंद्र सरसौल का शुक्रवार को मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा. अनुराग सिंह और बीडीओ सरसौल कोमल रावत ने निरीक्षण किया। गोशाला में कीचड़ व गंदगी भरी पड़ी थी। गोबर बजबजा रहा था। पानी वाली नांद में काई जमा थी। बीमार जानवरों तक पहुंचने वाले रास्ते पर कीचड़ भरा था। लापरवाही पर मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने गोशाला का संचालन कर रही एनजीओ जर्समन टेक के संचालक को जमकर फटकारा। एक सप्ताह में गड़बड़ी ठीक कराने के निर्देश दिए। बीडीओ ने एनजीओ संचालक को गड़बड़ी व लापरवाही पर नोटिस जारी किया है। बीडीओ सरसौल कोमल रावत ने बताया गंदगी मिली है। संचालक को नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई भी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...