Kanpur News: सरसौल गोशाला में दो गोवंश मरे, एसडीएम ने फटकारा
कानपुर, जुलाई 27 -- Kanpur News: सरसौल। विकास खंड स्थित सरसौल वृहद गोसंरक्षण केंद्र का सोमवार को एसडीएम नर्वल ने निरीक्षण किया। बीमार गोवंश के रखरखाव में गड़बड़ी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। सरसौल स्थित वृहद गोसंरक्षण केंद्र में सोमवार को दो गोवंश मृत मिले और एक बीमार था। एसडीएम नर्वल ने निरीक्षण के दौरान देखा कि बीमार गोवंशों को टीन के बंद कमरे में रखा जाता है। जिससे कि यदि वे मर जाएं तो कोई देख न पाए। एसडीएम नर्वल सत्यपाल प्रजापति ने सोमवार सुबह महाराजपुर व सरसौल गोसंरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां ऐसी व्यवस्था है जैसे गोवंश को जेल में डाल दिया गया हो। उन्होंने बीमार गोवंशियों को गोशाला के अंदर ही टीन की जगह लोहे की जाली से बंद स्थान की व्यवस्था करने को कहा। गोशाला का संचालन कर रही जर्मन टेक एनजीओ के प्रमुख हिमांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.