Kanpur News: सरदार पटेल की जयंती पर ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
कानपुर, अक्टूबर 31 -- Kanpur News: कानपुर। लौहपुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर नवीन सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम में सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए आजादी के बाद देशी रियासतों के भारतीय संघ में विलय और एकीकृत भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व ने आधुनिक भारत की एकता एवं अखंडता की मजबूत नींव रखी।इस यह भी पढ़ें- Moradabad News: आकांक्षा विद्यापीठ में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.