Kanpur News: सरकारी जमीन पर रोपी गई धान प्रशासन से जुतवाई
कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: रसूलाबाद,संवाददाता। तहसील क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में सरकारी जमीन पर कुछ असरदार लोगों ने अवैध कब्जा कर धान की रोपाई करा दी थी। शिकायत पर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर से धान की जुताई कराकर जमीन खाली करा ली। रसूलाबाद तहसील के शहबाजपुर गांव स्थित गाटा संख्या 451,455 व 583 पर शिवा पुत्र राजेश ने कब्जा कर लिया था। उक्त सरकारी जमीन गाटा में धान की रोपाई करा दी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की। तहसीलदार ने संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल को भेजकर कई बार जमीन खाली करा के निर्देश दिए लेकिन कब्जा खाली नहीं किया गया। शुक्रवार को प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर धान की फसल को ट्रैक्टर से जुतवा दिया। प्रशासन की सख्ती को लेकर कब्जे दारों ने कोई विरोध नहीं किया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.