Kanpur News: सरकारी जमीन का फर्जी दानपत्र बनाया, तीन पर रिपोर्ट
कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: सचेंडी। सचेंडी में कूटरचित दस्तावेजों से सरकारी जमीन का फर्जी दानपत्र तैयार कर निजी नाम दर्ज कराने के मामले में लेखपाल ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। सचेंडी के लेखपाल व भूमि प्रबंधक समिति के मंत्री रवि प्रकाश की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार सचेंडी द्वितीय स्थित गाटा संख्या-1764 राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में ग्रामसभा की सरकारी भूमि दर्ज है। यह भूमि चकबंदी अभिलेख सीएच-41 एवं सीएच-45 में भी ग्रामसभा की संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि वर्ष 2022 में गाटा संख्या-1764 की 289.70 वर्गमीटर सरकारी भूमि का सुरेश चंद्र मिश्रा ने साधना मिश्रा के पक्ष में दानपत्र निष्पादित करा दिया। दानपत्र में फजलगंज निवासी विजय शंकर तिवारी और सचेंडी निवासी नरेंद्र कुमार को गवाह बनाया गया जबकि दानकर्ता सुरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.