कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बे की साधन सहकारी समिति में खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। करीब एक सप्ताह के इंतजार के बाद बीते शुक्रवार को समिति में खाद का वितरण शुरू हुआ था। लेकिन महज एक दिन में ही खाद का स्टॉक समाप्त हो गया। इसके बाद समिति पहुंचे किसानों को बिना खाद लिए ही वापस लौटना पड़ा। इससे किसानों में नाराजगी है और उनकी फसले पिछड़ रही है। क्षेत्र के गेंदामऊ, अंबरपुर, धनीरामपुर, बैजूपुरवा, भीखनपुर, तिगाई, माझापुरवा, भटौली और चिलौली समेत दर्जनों गांवों के किसान खाद पाने के लिए कई दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों को उम्मीद थी कि शुक्रवार को वितरण शुरू होने से उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन करीब 500 बोरी खाद वितरित होने के बाद फिर से स्टॉक खत्म हो गया। ऐसे में...