Kanpur News: समाधि पर झंडारोहण करने गई युवती के साथ मारपीट
कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। ग्राम बिहारी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिता की समाधि पर झंडारोहण करने गई युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बिहारी निवासी इंदू पुत्री स्व. बलवान सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह 15 अगस्त की सुबह चाची कांती, मौसी की लड़की अनुपम और चाचा की लड़की रिंकी के साथ अपने पिता की समाधि पर झंडारोहण करने गई थी। झंडारोहण के बाद वह मोबाइल फोन से वीडियो बना रही थी। इसी दौरान सीमा यादव पत्नी सुरेश चन्द्र, जितेन्द्र पुत्र सुरेश चन्द्र तथा सीमा की पुत्री वहां पहुंचीं और उसके साथ गाली-गलौज करने लगीं। गाली देने से मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जाते समय विपक्षीगण जान से मारने की धमकी भी दे ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.