कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: सरसौल। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने रविवार को 'समस्या आपकी, समाधान हमारा' अभियान की शुरुआत सरसौल बाजार से की। संगठन के पदाधिकारी बाजारों में पहुंचकर दुकानदारों की समस्याएं सुनेंगे। उसके बाद संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनका निराकरण कराएंगे। रविवार को सरसौल में संगठन के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने पदाधिकारियों के साथ सरसौल बाजार पहुंचकर समस्याएं सुनी। दुकानदारों ने बताया अतिक्रमण व गंदगी से बहुत परेशानी है। रात में पुलिस की गस्त पर भी सवाल उठाए गए। जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने जल्द समाधान कराने की बात कही। विनोद विश्वकर्मा, हरिओम शिवहरे, अनिल विश्वकर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...