कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: कानपुर। केडीए सभागार में शुक्रवार को सड़कों की खराब ​स्थिति के मद्देनजर मंडलायुक्त की ओर से गठित की गई समिति की दूसरी बैठक हुई। केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौ​शिक, जलकल के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी सहित पीडब्ल्यूडी, मेट्रो व जल निगम के अ​धिकारी भी मौजूद रहे। शहर की खराब सड़कों की मरम्मत के लिए चर्चा की गई। पहली बैठक में लिए दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करते हुए अगस्त में सभी गड्ढायुक्त मार्गों को कच्चा पैच कर मोटरेबल करने के निर्देश दिए गए। शाम को बारिश की आशंका के मद्देनजर नगर आयुक्त के निर्देश पर जलभराव से निपटने के लिए टीमें सक्रिय की गईं। जोनवार तैयार की गई क्यूआरटी सक्रिय की गई। प्रत्येक जलभराव वाले स्थलो...