Kanpur News: सब्जी विक्रेता से बाइक सवार बदमाशों ने रुपये छीने
कानपुर, सितम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ापुर गांव के पास सब्जी बेचकर लौट रहे एक व्यापारी के साथ बाइक सवार चार युवकों ने नकदी व मोबाइल लूट लिए। भागते समय बाइक फिसल कर गिर जाने पर बदमाश गाडी छोड़कर मौके से भाग गए।बाढ़ापुर निवासी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे वह सब्जी बेचकर साइकिल से घर लौट रहे थे। कानपुर- इटावा हाईवे से गांव जाने वाले मार्ग पर गांव से कुछ दूर पहले पीछे से एक बाइक से आए चार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप लगया कि उन लोगों ने सब्जी विक्रेता की जेब में पड़े पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। सब्जी विक्रेता के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देखकर भागते समय उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। इस पर चारो युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.