Kanpur News: सबमर्सिबल का तार जोड़ते वक्त करंट लगने से युवक की मौत
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर। सेन पश्चिम पारा में सबमर्सिबल पंप का तार जोड़ते वक्त करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की। सेन पश्चिम पारा के घुरवाखेड़ा निवासी 46 वर्षीय विजय नारायण उर्फ राजू कुशवाहा प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी सुनैना, दो बच्चे हैं। परिजन ने बताया कि बुधवार सुबह विजय के यहां लगी सबमर्सिबल चल नहीं रही थी। उन्होंने पड़ोसी के यहां से बिजली का तार लाकर सबमर्सिबल का तार जोड़ रहे थे। तभी करंट लगने से उन जमीन पर गिर पड़े। घटना की जानकारी के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.