Kanpur News: सफाई व्यवस्था दुरूस्त करें कर्मी
कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: डेरापुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक सभागार में एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान ग्राम पंचायतों में दवा का छिड़काव कराने के लिए सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान पूनम देवी, महराज सिंह, लालाराम, गौरांग धर, उदय नारायण, ललित कुमार, दया शंकर व रवि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.