Kanpur News: सफाई व्यवस्था की खुली पोल, ज्यूनिया में सड़कों पर कीचड़ और गंदा पानी
कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। सरवनखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के ज्यूनिया गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव की सड़कों पर जगह-जगह कीचड़ और गंदा पानी जमा होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। नालियों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर फैल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मियों की लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते गांव की सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मियों की नियमित निगरानी नहीं होने से सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक सिमटकर रह गई है। कई स्थानों पर नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं और जलनिकासी का उचित इंतजाम न होने से रास्तों पर गंदा पानी भरा रहता है। कुछ नालियों का सफाई कर्मी कचरा निकलकर के वहीं रास्ते में डालकर चले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.