कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: शिवली। मैथा ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के नाम पर भारी भरकम बजट खपने के बाद भी सफाई के नाम पर बरती जा रही लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। छतैनी पंचायत के बढ़ईनपुरवा गांव में खुले में लगे कूड़े के ढेर से लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शिकायत के बाद भी सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की सुध नहीं ली जा रही है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...