कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: शिवली। मैथा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हथिका गांव में बीते कई महीने से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। इससे गांव में बनी नालियां पूरी तरह से चोक हो गई हैं। बारिश के मौसम में चोक नालियों के चलते गांव में जलभराव व गंदगी फैली हुई है। लोगों के घरों से निकला दूषित पानी और कीचड़ रास्ते में फैला हुआ है। इससे ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...