Kanpur News: सफाई कर्मियों के न आने से विद्यालयों की सफाई व्यवस्था बदहाल
कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: मंगलपुर, संवाददाता। वर्षों से स्कूलों में सफाई कर्मियों की नियमित तैनाती न होने से उत्पन्न अव्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ संदलपुर के अध्यक्ष दीपक कटियार के नेतृत्व में शिक्षकों ने एडीओ पंचायत संदीप सिंह को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों की बदहाल सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई और तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की। संदलपुर विकास खंड के शिक्षकों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि विकास खंड के अधिकांश विद्यालयों में वर्षों से सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं। परिणाम स्वरूप विद्यालय परिसर की सफाई शिक्षकों को अपने निजी धन से करवानी पड़ती है। शिक्षकों ने मांग की है कि सभी ग्राम पंचायतों में तत्काल रोस्टर जारी कर विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने स्पष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.