कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: कानपुर। समाजवादी युवजन सभा ने सोमवार को गुमटी नंबर-5 स्थित कार्यालय में डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सयुस नगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने एक से सात जुलाई तक लगातार पौधरोपण अभियान चलाने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों और समाज के सभी वर्गों को समाजवादी पार्टी से जोड़ा जाएगा। यहां रामा यादव, हिमांशु तिवारी, विनोद यादव, केशव यादव, शिवम खन्ना, संदीप पांडेय, सत्यम पांडेय, विशाल सिंह, हिमांशु निषाद, सूरज चौहान, कृपाशंकर यादव, संजय यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...