कानपुर, अक्टूबर 30 -- Kanpur News: कानपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक नगर अध्यक्ष सैय्यद महमूद की 29वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय में पीडीए सेमिनार हुआ। इसमें सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर 2027 में प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प लिया। सैयद महमूद के पुत्र फजल महमूद वर्तमान में सपा के नगर अध्यक्ष हैं। फजल महमूद ने कहा कि सपा सरकार बनने पर छात्राओं की स्नातक तक की शिक्षा मुफ्त कराने और आवासहीन कामगारों को आवास देने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश सचिव केके शुक्ल ने हाजी सैय्यद महमूद के संगठनात्मक योगदान को याद किया। नगर महासचिव बंटी सेंगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, पूर्व विधायक सतीश निगम, जगदीश यादव, वीर सेन यादव, सत्यनारायण गहरवार, नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर, रीता जितेंद्र बहादुर, ...