Kanpur News: सपा की 'जामुन पार्टी' में पीडीए पर मंथन, बूथ मजबूती का आह्वान
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर ने मंगलवार को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में 'जामुन पार्टी' के साथ पीडीए पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने पीडीए प्रभारियों और कार्यकर्ताओं को जामुन खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती का आह्वान किया। फजल ने जामुन को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताते हुए प्रदेश में बड़े पैमाने पर जामुन के पौधे लगाने का अभियान चलाने की मांग की। कहा कि जामुन मधुमेह सहित कई बीमारियों में लाभकारी है। यदि सरकार जामुन के अधिक पौधे लगाए तो लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलने के साथ किसानों और उत्पादकों को भी आर्थिक फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जामुन की कीमत काफी बढ़ गई है और कई शहरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.